फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। दहेज में सोने की अंगूठी व 50000 रुपये नहीं मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति सहित तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न का रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के गांव पकरा निवासी पूजा देवी ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले थाना तालग्राम के बरई निवासी अभय सिंह के साथ हुई थी। ससुरालीजन शादी में दिए दान दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल वाले सोने की अंगूठी व पचास हजार रुपये की मांग की। पीड़िता की मां ने देने में असमर्थता जता दी। इस बात को लेकर आए दिन मारपीट व उत्पीड़न करने लगे। शनिवार को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित विवाहिता ने थाने में पति अभय सिंह, ससुर सुधीर सिंह, व ननद मैनपुरी जिले के किशनी निवासी रानी के खिलाफ मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी, दहेज उत्पीड़न के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें