फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बांटी जाएगी आयुष रक्षा किट

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। विधानसभा चुनावों के बीच आयुष विभाग कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों में जुटा है। तीसरी लहर में बच्चों को अधिक खतरा बताया जा रहा है। विभाग बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गांव-गांव जाकर आयुर्वेदिक दवा (आयुष रक्षा किट) बांटेगा।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों में पहले से ही कोरोना संक्रमितों का आयुर्वेद से उपचार किया रहा है। अब आयुष विभाग गांव-गांव जाकर 7291 आयुष रक्षा किट बांटने का काम करेगा। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को किट का वितरण शुरू भी कर दिया गया है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए विभाग तैयार है। बच्चों की सेहत व सुरक्षा के लिए भी विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है।
एलोवेरा, आंवला और गिलोय से सुधरेगी बच्चों की सेहत
जिला आयुर्वेदिक यूनानी क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. तेजपाल सिंह का कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका है। इसके लिए बच्चों की सुरक्षा व सेहत को लेकर अभी से विभाग सजग है। एलोवेरा, आंवला और गिलोय के जूस से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
विज्ञापन

किट में ये चीजें रहेंगी मौजूद
च्यवनप्राश 180 ग्राम, संशमनी वटी 30ग्राम, अणु तेल 10 एमएल, आयुष काढ़ा 100 ग्राम मुफ्त मिलेगा।
ऐसे करें प्रयोग
च्यवनप्राश एक चमच को दिन में एक बार प्रयोग करे। संशमनी वटी की दो-दो गोली दिन में दो बार और बच्चों को एक-एक गोली दो बार दें। अणु तेल को दिन में दो बार दो ड्राप नाक में डालें। 10 ग्राम काढ़े को एक गिलास पानी में उबाले आधा रह जाए जब इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें