कन्नौज। चुनाव के चलते जगह-जगह फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें तैनात हो गईं हैं। शहर के गोल कुआं चौराहे पर टीम ने एक किसान की कार से 2.30 लाख रुपये बरामद किए। किसान ने बताया कि वह ट्रैक्टर खरीदना चाहता है और एजेंसी में रुपये जमा करने आया था। फिलहाल पुलिस ने रुपये जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है।
बुधवार दोपहर फ्लाइंग स्क्वॉड टीम प्रभारी अविनाश दीक्षित वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गौरियापुर गांव निवासी मनोज अग्निहोत्री की कार से दो लाख 30 हजार रुपये बरामद हुए। इससे टीम रुपयों के साथ उन्हें लेकर कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मनोज अग्निहोत्री ने बताया कि ट्रैक्टर खरीदने के लिए एजेंसी में रुपये जमा करने आए थे। इसकी जांच की जा रही है।