कन्नौज। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सदर एसडीएम ने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो विद्यालय बंद मिले। सदर एसडीएम ने दोनों विद्यालय के शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
सदर एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बुधवार को ठठिया क्षेत्र के अलमापुर और हिम्मतपुर्वा बूथों का निरीक्षण किया। इसके बाद क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल बछरजापुर और कंपोजिट विद्यालय आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बछरजापुर गांव के जूनियर हाई स्कूल और कंपोजिट विद्यालय बंद मिले। सदर एसडीएम उमाकांत तिवारी ने दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और शिक्षा मित्रों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए है।