सौरिख। नगरिया धनसिंह गांव में पत्नी को मारपीट से बचाने गए युवक पर दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। मामले में महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के चौकी क्षेत्र खड़नी के नगरिया धन सिंह गांव निवासी शीला देवी की जमीन पर कुछ लोग दबंगई से खूंटा गाड़ रहे थे। विरोध करने पर लोगों ने महिला से मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर पहुंचे पति रामबाबू ने पत्नी को बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी ने पति के साथ थाने पहुंचकर दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।