फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फोन पर दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने फोन कर पत्नी को तलाक दे दिया। कानूनी कार्रवाई पर पति ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के रामपुर मुढ़ेरी गांव निवासी नासिर अली ने 17 दिसंबर 2019 को बेटी साजिया खातून की शादी जसौली निवासी शहनवाज के साथ की थी। शादी के बाद शहनवाज और परिवार के लोग दहेज में दो लाख की मांग करने लगे। गुरुवार को साजिया खातून ने पति शहनवाज, ससुर इरफान, जेठानी नाजिया और जेठ रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि पति ने दूसरी शादी कर ली और फोन कर तीन बार तलाक-तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया। कानूनी कार्रवाई करने पर पति और परिवार के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल आलोक कुुमार दुुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें