फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में जाने से मना किया तो भाजपा नेता पर झोंका फायर

विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के घर पर मौजूद पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। सपा में शामिल होने से इनकार करने पर पश्चिमी वार्ड नंबर 18 के जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता पर युवक ने फायर झोंक दिया। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनके घर पर पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन

विकास खंड के वार्ड नंबर 18 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य थाना क्षेत्र के परौर गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को खानपुर निवासी राहुल यादव, परौर गांव निवासी विवेक कुमार शाक्य, अन्नू शर्मा, दिलीप पाल उस पर सपा में आने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। उन्होंने सपा में जाने से मना कर दिया। बताया कि बुधवार को वे कार से छिबरामऊ से सौरिख जाते समय ईशन नदी पुल के पास थे।
इसी दौरान ये लोग आए और गाली गलौज करने लगे। राहुल यादव ने कार पर फायर कर दिया। सौरिख पहुंच कर उन्होंने वारदात की जानकारी भाजपा नेताओं को दी।
पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिला पंचायत सदस्य ने फोन पर आरोपियों से हुई नोकझोंक का ऑडियो भी फेसबुक पर वायरल कर दिया। मुकदमा दर्ज होते ही सक्रिय हुई पुलिस ने दबिश दे रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अनुशासित पार्टी है सपा: जिलाध्यक्ष
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि सपा एक अनुशासित पार्टी है। सपा का कोई भी कार्यकर्ता धमकियां नहीं दे सकता। कार्यकर्ताओं पर आरोप बेबुनियाद है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद मिल रहीं धमकियां
जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों ने घर पर जाकर उसे पिता को धमकी दी। जिला पंचायत सदस्य ने आरोपियों से जान का खतरा बताया। भाजपा नेताओं ने एसपी प्रशांत वर्मा से वार्ता कर जिला पंचायत सदस्य के घर पर सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य के घर पर पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें