सौरिख। मारपीट के आरोप में चपुन्ना चौकी में बिठाए गए एक युवक से मिलने जा रही उसकी मां से कुछ लोगों से छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़ित महिला के पति ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चपुन्ना पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित मजदूर ने बताया कि उसकी पत्नी को सोमवार साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि छोटे बेटे प्रदीप को मारपीट के आरोप में पुलिस ने चौकी में बैठाया है। पत्नी बेटे से मिलने के लिए घर से पुलिस चौकी जा रही थी। रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने पत्नी को घेरकर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट और छेड़छाड़ की। घटना के समय उधर से गुजर रहे गांव के दो युवकों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। महिला के पति ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।