फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के हत्यारोपी की तलाश में गैरजनपदों तक दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। किशोर की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार आरोपी की तलाश में पुलिस गैर जनपदों तक छापे मार रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपी के परिवार पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हाजीगंज सुल्तानपीर निवासी मोहम्मद यासीन के 16 वर्षीय बेटे मोहम्मद कैफ की पड़ोसी दोस्त साकिब और अफ्फान उर्फ बाबू ने मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी अफ्फान उर्फ बाबू को जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी साकिब की तलाश में पुलिस ने फर्रुखाबाद और हरदोई में दबिश दी।
इसके बाद भी साबिक का सुराग नहीं लगा। मृतक के पिता मोहम्मद यासीन ने बताया कि साकिब के परिवार के लोग समझौता करने के लिए धमका रहे हैं। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं धमकी देने की शिकायत की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें