फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़खानी कर रहे शोहदे को योगी सेना ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। छात्राओं का रास्ता घेरकर छेड़खानी कर रहे शोहदे को योगी सेना के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने शोहदे को हिरासत में ले लिया। एक छात्रा के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

योगी सेना जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता को कुछ छात्राओं ने जानकारी दी कि शहर के प्राचीन फूलमती देवी मंदिर के पास खड़े होकर एक युवक रास्ता घेरकर छेड़खानी करता है। इससे गुुुुरुवार दोपहर योगी सेना के जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता, देवेश कुशवाहा, अंशू सैनी, निखिल शर्मा और शिवम जोशी मौके पर पहुंचे और युवक को छात्राओं से छेड़खानी करते पकड़ लिया। मामले की जानकारी के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान एक छात्रा के भाई ने पुलिस को छेड़खानी की तहरीर भी दी। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें