फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाज ने पार कर दिए आढ़ती के डेढ़ लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बैंक ऑफ इंडिया के कैश काउंटर से रुपये निकालने बाद आढ़ती के डेढ़ लाख रुपये टप्पेबाज ने पार कर दिए। आढ़ती की शिकायत पहुंची पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी गिरिजाशंकर तिवारी कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़त किए हुए हैं। सोमवार को तीन बजकर 25 मिनट पर व्यापारी ने बैंक ऑफ इंडिया के कैश काउंटर से एक लाख 90 हजार रुपये निकाले। चालीस की गड्डी में एक नोट फटा होने के कारण वे बदलने लगे। शेष तीनों गाड्डियां काउंटर पर रखी हुईं थीं। इसी बीच पीछे खड़ा बालक तीनों गड्डियां उठाकर बैंक से भाग निकला। मौजूद सुरक्षाकर्मी व गार्ड कुछ समझ पाते, तब तक टप्पेबाज गायब हो चुका था।
व्यापारी ने शोर मचाते हुए पीछा भी किया लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल सका। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि टप्पेबाज लगभग 10 से 12 साल उम्र का है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को लगा दिया गया है। शीघ्र ही उसे पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें