आरपीएफ अधिकारी से बातचीत करते लोग।
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। रेलवे परिसर के नो पार्किंग जोन में खड़ी आधा दर्जन गाड़ियों को आरपीएफ के जवानों फर्रुखाबाद ले गए। इसको लेकर गाड़ी स्वामियों और आरपीएफ कर्मियों से तीखी झड़प हुई। उसके बावजूद आरपीएफ ने गाड़ी नहीं छोड़ी। आरपीएफ ने कहा कि इन गाड़ियों को बिना जुर्माना के नहीं छोड़ा जाएगा।
कस्बा के मोहल्ला अशोक नगर निवासी कुछ लोग अपने चार पहिया वाहन को रेलवे परिसर में खाली पड़ी जगह पर अक्सर खड़ा कर देते हैं। इसको लेकर किसी ने रेलवे में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर बुधवार को आरपीएफ फर्रुखाबाद ने लोगों से गाड़ी न खड़ी करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी लोग नहीं माने। उन्होंने गाड़ियों को नो पार्किंग जोन में खड़ा कर दिया।
गुरुवार को आरपीएफ के दरोगा प्रवीण कुमार, दरोगा अंकुश कुमार भारी पुलिस बल के साथ आकर एक एंबुलेंस सहित छह चार पहिया वाहनों को कब्जे में ले लिया। इसकी जानकारी मिलते ही गाड़ी स्वामी वहां पहुंच गए। उन लोगों आरपीएफ कर्मियों से गाड़ी छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन आरपीएफ ने छोड़ने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई। बाद में सभी चार पहिया वाहनों को आरपीएफ अपने साथ फर्रुखाबाद ले गई। दरोगा प्रवीण कुमार ने बताया कि चेतावनी के बाद भी लोगों ने रेलवे परिसर में अपनी गाड़ियां खड़ी की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।