कन्नौज। शहर के एक सपा नेता के करीबी माने जाने वाले कंपाउंड किंग इत्र कारोबारी भाइयों के छिपट्टी मोहल्ले वाले घर पर गुरुवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने छापा मारा। देर रात तक दस्तावेजों की जांच होती रही।
शहर के छिपट्टी मोहल्ले में रहने वाले पीयूष जैन और अमरीष जैन के घर कानपुर की डीजीजीआई की टीम ने छापेमारी की। घर के अंदर जाने के बाद टीम ने इत्र व्यापारी के घर के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद करवा दिया। टीम के दो सदस्य घर के बाहर ताले की रखवाली करते रहे। शहर के दूसरे व्यापारी भी इस कार्रवाई के चलते अपने घरों से दाएं-बाएं निकल गए। दोपहर दो बजे शुरू हुुई छापेमारी देर रात तक चलती रही। डीजीजीआई की टीम ने कई अहम दस्तावेज और बैग अपने कब्जे में लिए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक पीयूष जैैन और अमरीष जैन को एक कद्दावर सपा नेता का करीबी माना जाता है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन के पास कई फैक्ट्री, आफिस, कोल्ड स्टोर व पेट्रोल पंप भी है।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जहां इस घर में कार्रवाई हो रही है, वहां पीयूष और अमरीष कभी-कभी आते हैं। यहां उनकी मां और घर के कुछ सदस्य रहते हैं। टीम को छापेमारी के दौरान मां और कुछ सदस्य ही मिले। टीम उन्हें साथ लेकर कमरे में चली गई और वहीं पूछताछ करती रही।
करीब 45 कंपनियों के मालिक हैं पीयूष
लोगों के मुुताबिक पीयूष जैन का मुंबई में भी घर, हेड आफिस और शोरूम है। इत्र की कई कंपनियां मुंबई से पंजीकृत हैं। कहा जाता है कि पीयूष और अमरीष जैन करीब 45 कंपनियों के मालिक हैं। शहर में दोनों भाइयों को कंपाउंड किंग के नाम से जिले में जाना जाता है।
पीएचडी कर रखी है पीयूष ने
मोहल्ले के लोगों के मुताबिक दोनों भाइयों ने खुद ही पढ़ाई कर कारोबार शुरू किया था। इसके बाद कई गुटका कंपनियों में रॉ मेटेरियल भेजने का कारोबार चलता रहा। कानपुर, दिल्ली, मुंबई समेत कई जिले में आफिस और घर बने हुए हैं। बड़े भाई पीयूष जैन ने पीएचडी की हुई है।
फोटो-25- छिपटी मोहल्ले में घर के बाहर बैठे डीजीजीआई टीम के दो सदस्य। संवाद
फोटो-26- पीयूष जैन के घर पर मुख्य गेट पर लगाया गया ताला। भीतर हो रही जांच। संवाद