गुरसहायगंज। खनन अधिकारी ने बालू खनन में ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर चालक ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया गया।
कस्बे के मोहल्ला गोपाल नगर के पास जीटी रोड पर रविवार दोपहर अवैध ढंग से बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। खनन अधिकारी ने जब चालक से पूछताछ कर कागज दिखाने को कहा तो वह ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकला। खनन अधिकारी ने बताया कि जुर्माना भुगतान करने की नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)