तालग्राम। थाना क्षेत्र के बिरियाहार में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। घरेलू सामान को थाने में दाखिल किया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2016 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर परिवार को सौंप दिया था, जबकि आरोपी बिरियाहार गांव निवासी धनीराम अभी तक फरार है। पुलिस प्रयास के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर चौकी प्रभारी अमोलर धीरेंद्र सिंह, अनूप और जयशंकर पटेल ने कुर्की की कार्रवाई की। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि आरोपी करीब पांच साल से फरार है। न्यायालय के आदेश पर कुर्की की गई है।