फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चलाते फिल्मी स्टाइल में सेल्फी लेना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा। फिल्मी स्टाइल में तेज रफ्तार बाइक चलाकर सेल्फी लेना दो युवकों को महंगा पड़ गया। अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई और दोनों घायल हो गए। हेलमेट नहीं लगाए थे, इससे सिर में भी चोट लगी। घायलों को ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शाहनगर गांव निवासी योगेश(20) उमर्दा बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहा था। साथ में गांव के सौरभ शर्मा (25) भी बाइक पर पीछे बैठा था। मंगलवार दोपहर इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा-बेला रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास चलती बाइक में दोनों सेल्फी लेने लगे। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों गंभीर घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे ब्लाक प्रमुख उमर्दा अजय वर्मा ने घायलों को सड़क पर पड़ा देखा। दोनों को उठाया और अपने वाहन से मेडिकल कॉलेज, तिर्वा ले जाकर भर्ती कराया। दोनों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें