तालग्राम। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा और दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र खेड़ेपुर गांव निवासी रूबी ने बताया कि तालग्राम थाना क्षेत्र के रोहली गांव निवासी स्नूज के साथ कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। ससुराल के लोग दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। पिता मांग पूरी नहीं कर सके तो मारपीट की। 12 दिसंबर को पति स्नूज, ससुर रामविलास, सास रामदेवी, देवर विपिन ने मार डालने का प्रयास किया। बाद में एक पुत्री और पुत्र के साथ घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और जांच की जा रही है।