फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। शादी के 14 साल बाद दहेज की खातिर पत्नी को चार बेटियों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद मायके में रह रही पत्नी को पीटा और तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर महिला उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खैर नगर निवासी मेहनाज बानो ने बताया कि उसकी शादी इंदरगढ़ बेलामऊ सरैया निवासी मेहराज के साथ 14 वर्ष पहले हुई थी। ससुराल के लोग एक लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। उसके चार पुत्रियां हैं। महिला का आरोप है कि कुछ महीनों पहले मायके भेज दिया था। इसके बाद से उसे बुलाया नहीं जा रहा था। 28 नवंबर को पति मायके आए और पीटने लगे। तीन बार तलाक कह कर चला गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति मेहरबान, सास नसीमन, ननद भूरी और अलकून के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें