गुरसहायगंज। चुनावी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बसपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जयसिंह पुरवा निवासी धीर सिंह की पत्नी मधु देवी ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में पूर्व ब्लाक प्रमुख और पूर्व प्रधान चंद्रभान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनी देवी, प्रेम चंद्र और मुन्नी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि चंद्रभान ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में चंद्रभान हार गया था। इससे वह उन्हें आए दिन वोट न देने पर धमकी दे रहा था। 26 नवंबर को घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।