कन्नौज। खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ यूटा की शिकायत को देखते हुए बीएसए ने जांच कमेटी बना दी है। तब तक के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यालय से संबद्ध कर लिया गया है।
जिले में विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन यूटा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया ने की थी। उन्होंने आठ बिंदुओं पर खंड शिक्षा अधिकारी जलालाबाद ओपी वर्मा की शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह से की थी। उन्होंने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच टीम गठित कर दी। खंड शिक्षा अधिकारी जलालाबाद को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक से हटाकर अपने कार्यालय पर संबद्ध कर लिया। विमल तिवारी को जलालाबाद का दायित्व सौंपा गया है। जांच के लिए गठित टीम में वित्त एवं लेखाधिकारी अमित कुमार सिंह, सहायक लेखाधिकारी अजय कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी हसेरन संजय वर्मा को रखा गया है।