तालग्राम। विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले पुलिस महकमा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं हैं। शस्त्र जमा करने और अशांति फैलाने वालों को पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं असलहा रजिस्टर अधूरा होने के कारण मृत शस्त्र धारकों को पुलिस खोज रही है। तालग्राम पुलिस ने गुरुवार तक करीब तीन सौ लोगों को चिह्नित कर शांतिभंग की आशंका के चलते पाबंद किया है।
हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को असलहा जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन असलह रजिस्टर में मृत लाइसेंस धारक का विवरण पूर्ण न होने से दिक्कत आ रही। जो शस्त्र धारक सालों पहले मर चुके हैं। उनका शस्त्र थाने या शस्त्र दुकानों पर जमा है, लेकिन थाने के असलहा रजिस्टर में नहीं दर्ज है। इससे घर-घर जाकर पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर शस्त्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 15 दिसंबर तक शस्त्र जमा करा दिए जाएंगे।