फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने परिवार के साथ पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला आयोग अध्यक्ष के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के अकबरपुर घाघ चौधरी सराय निवासी दिनेश चंद्र ने बेटी रुचि की शादी 19 मई 2019 को मंजेश कुमार (निवासी जल्लापुर कमालगंज फर्रुखाबाद) के साथ की थी। बुधवार को रुचि ने सदर कोतवाली में पति मंजेश कुमार, ससुर चंद्रपाल, सास सरोजनी, जेठ संदीप, जेठानी रुचि, ताऊ सूरजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 15 अगस्त को पिटाई कर घर से निकाल दिया। सात अक्तूबर को पति ने घर आकर बहन के साथ भी मारपीट की। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें