फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक नहीं मिली, विवाहिता को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में पति समेत नौ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भवानीसराय गांव निवासी पूजा ने बताया कि उन्नाव कोतवाली बांगरमऊ जगतापुर गांव निवासी अजय के साथ तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। ससुराल के लोग दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पिता उनकी मांग को पूरी नहीं कर सके, तो उसके साथ मारपीट व उत्पीड़न करने लगे। कई बार रिश्तेदारों ने ससुराल के लोग को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग उत्पीड़न करने से नहीं मानें। 18 अक्तूबर को पति अजय, चचिया सास किरन देवी, ननद पूनम, सोनी, मोहनी, जुली, देवर मंजेश, ससुर बालकराम, चचिया ससुर सुभाष ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना कि पीड़िता ने नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें