फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौंराजपुर गोशाला से सोलर लाइट व बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम भौंराजपुर स्थित गोशाला से सोमवार रात चोरों ने सोलर लाइट व बैटरी चुरा ली। गोशाला के केयर टेकर ने इसकी सूचना खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों व पुलिस को दी है।
विज्ञापन

एडीओ कृषि रत्नेश दुबे मंगलवार को पंचायत सचिव दीपक यादव के साथ भौंराजपुर गोशाला पहुंचे। उन्होंने गोशाला में तैनात केयर टेकर साधु यादव से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गोशाला के अभिलेख चेक किए और जानवरों की नादों में जाकर भूसे की स्थिति देखी। केयर टेकर को सर्दी के इस मौसम में सभी जानवरों के ऊपर बोरे डलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सोमवार रात गोशाला से चोरों ने सोलर लाइट व बैटरी चोरी कर ली हैं, जिसकी शिकायत पुलिस से की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान प्रधान पति मुन्नालाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें