फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में बहू ने सास को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। जयसिंहपुर गांव में घरेलू विवाद में बहू ने सास को पीट दिया। सीएचसी में उन्हें भर्ती कराया गया है। सास ने बहू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर गांव निवासी मरजीना (60) ने बताया कि उनकी बहू आए दिन परेशान करती है। परेशान होकर कुछ साल पहले पति नन्हे ने आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार सुबह पानी भरने को लेकर बहू शायना बेगम से विवाद होने लगा। इस दौरान बहू गालीगलौज करते हुए लात घूसों से मारने लगी। इससे वह अचेत हो गई और काफी देर बाद होश आया। बेटे सहरोज की भी बात वह नहीं मानती है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें