फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्वर गैंग के एक आरोपी को एसटीएफ ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के पेपर लीक होने के मामले में मंगलवार को एसटीएफ ने साल्वर गैंग के आरोपी इंदरगढ़ के ग्राम सरगौली निवासी सौरभ को दबोच लिया। एसटीएफ उसे पूछताछ के लिए उसे साथ ले गई है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है। गांवों के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को टीईटी निरस्त होने के बाद पुलिस ने जब साल्वर गैंग के सदस्यों को पकड़ा तो उसमें इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सरगौली गांव निवासी सौरभ सिंह यादव व विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर असालताबाद निवासी शिवपाल सिंह के नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों साल्वरों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। मंगलवार को पुलिस ने सिविल ड्रेस में सरगौली गांव में सौरभ सिंह यादव की तलाश में दबिश दी। सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सौरभ सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। वह नोएडा में एक निजी मोबाइल कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। साल 2017 में बीएससी और 2019 में बीटीसी की थी। टीईटी की तैयारी के लिए वह कानपुर के कल्यानपुर में संचालित एक एकेडमी में कोचिंग करता था।
विज्ञापन

वहीं साल्वर गैंग में शिवपाल सिंह यादव उर्फ मुकेश का नाम सामने आने के बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि शिवपाल सिंह बीएड कर चुका है और वर्तमान में मैनपुरी जनपद के एक जिले में प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है। शिवपाल सिंह बच्चों को हाईस्कूल, इंटर, बीए, बीएड व बीटीसी की तैयारी कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें