फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : रंगदारी न देने पर युवक ने वकील पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। रंगदारी न देने पर युवक ने वकील पर फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद वकील को पीट दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर की आवास विकास कॉलोनी निवासी वकील श्रेयस द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को वह घर की तरफ जा रहा था। शशांक तिवारी उर्फ सिक्कू तीन साथियों के साथ आया और उसे घेरकर रंगदारी मांगी। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से दो फायर किए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें