फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : शिक्षक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने मकान के अंदर बने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी अनुज कुमार (23) बीटेक करने के बाद एक प्राइवेट स्कूल और कोचिंग में पढ़ाते थे। शुक्रवार रात वे खाना खाकर सोने के लिए कमरे में चले गए। शनिवार सुबह काफी देर तक अनुज कमरे से बाहर नहीं निकले तो उसकी मां सुषमा बुलाने गईं। इसी दौरान सुषमा ने कमरे में अनुज का शव चादर से बने फंदे पर लटकता देखा। यह देखकर सुषमा चिल्ला पड़ी तो परिजन व आस पास के लोग एकत्र हो गए। अनुज दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। परिजनों ने घटना को लेकर चुप्पी साधे रखी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें