फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामदे में सो रहे मजदूर को गोली मारी

विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेते प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
चपुन्ना(कन्नौज)। बरामदे में सो रहे मजदूर को बुुधवार की देर रात गोली मार दी गई। फायर की आवाज सुनकर बेटे ने बदमाश का पीछा किया। वह हाथ नहीं लगा। मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम गढ़िया पाह निवासी बालस्टर सिंह (50) रात को घर के बाहर बने बरामदे में परिवार के साथ सो रहे थे। करीब डेढ़ बजे किसी ने गोली मार दी। गोली कनपटी में लगी। फायर की आवाज सुनकर पास में सो रहे बड़े बेटे दीपू ने गोली चलाने वाले बदमाश का पीछा किया। वह भाग गया। मामले की जानकारी पर चपुन्ना चौकी की पुलिस पहुंची गई। घायल बालस्टर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। पूछताछ में पत्नी सुधा ने बताया कि पति मजदूरी और खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। दीपू ने बताया कि छिबरामऊ बिधूना मार्ग पर मकान है। इसका बैनामा चाची रेखा ने दो लोगों को कर दिया। इस मकान में आधा हिस्सा उनका भी है। इसी को लेकर गांव के पड़ोसी व भाउलपुर गांव के एक व्यक्ति से मुकदमा चल रहा है। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें