फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौटे किसान की मौत, सर्दी लगने का अंदेशा

विज्ञापन
कैलाश पाल की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
नजरापुर(कन्नौज)। खेत से लौटे किसान की अचानक हालत बिगड़ गई। इसके बाद मौत हो गई। परिवार को सर्दी लगने से मौत होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

इलाके के गांव खुरदैया निवासी कैलाश पाल(55) बुधवार सुबह अपने आलू के खेत देखने गए थे। बेटे जितेंद्र ने बताया कि पिता खेत से लौटे तो उन्हें सर्दी लग गई। उल्टी और दस्त होने लगे। परिवार के लोग निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सदर विधायक अनिल दोहरे ने परिजनों को सांत्वना दी। जितेंद्र ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार परिवार के अन्य लोगों के न आ पाने की वजह से रोका गया है।
वहीं एसडीएम गौरव कुमार का कहना है कि लेखपाल और अधिकारियों को भेजकर जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें