फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से छह बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी गेहूं की फसल मे जा गिरी। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मौके पर जाकर क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी दयाराम सविता व ओमकार के खेत के पास से हाईटेंशन लाइन के तार निकले हुए हैं। शनिवार की रात बिजली के तारो निकली चिंगारी गेहूं के खेत में जा गिरी। पलभर में चिंगारी से विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों से उठता धुआं देख लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
इधर, ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड के कर्मियों ने लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच दयाराम सविता, ओमकार की कई बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताय कि पीड़ित किसानों को शासन स्तर से उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें