फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। दहेज में एक लाख रुपये न मिलने पर पति ने पिता के साथ मिलकर पत्नी को पीट दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ठठिया माधौपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसने पुत्री शिवानी की शादी 19 नवंबर 2019 में छिबरामऊ के मोहल्ला छिपट्टी निवासी सुमित कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब ठीक ठाक रहा। इसके बाद शिवानी से पति सुमित, ससुर करुणाशंकर और सास इंद्रेश ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। रुपये देने में असमर्थता जताने पर शिवानी का उत्पीड़न किया जाने लगा। पूरी जानकारी शिवानी ने पिता अनिल कुमार को दी। अनिल 25 जून को शिवानी को साथ घर ले आए। तीन जुलाई की दोपहर शिवानी का पति व अन्य ससुरालीजन मायके पहुंचे और जबरन उसे छिबरामऊ ले जाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर पीटा। बचाने पहुंचे पिता के साथ भी अभद्रता की। थाना प्रभारी पीएन वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें