फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : मेडिकल कालेज को मिले छह चिकित्सक, तीन का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में तैैनात तीन चिकित्सकों का तबादला हो गया है। राहत भरी खबर है कि शासन ने मेडिकल कॉलेज में छह चिकित्सकों की तैनाती भी की है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के गायनी विभाग की डॉ. रेनू गुप्ता, मेडिसिन के डॉ. वीपी प्रियदर्शी और डॉ. तनु मिड्डा का तबादला दूसरे स्थानों के लिए हो गया है। प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया ने बताया कि कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में डॉ. जमील राजी, गायनी विभाग में डॉ. सपना सिंह, सर्जरी में डॉ. मोहम्मद अतहर, मेडिसिन विभाग में डॉ. रामबाबू, डेंटल विभाग में डॉ. नेहा वर्मा और डॉ. हर्षिता की नियुक्ति हुई है। प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को जो चिकित्सक मिले हैं, वे जल्द ही आकर ज्वाइन कर लेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें