फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। रिश्तेदारी से घर जाते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार दोनों युवकों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के बरई गांव निवासी वीरेंद्र सिंह शनिवार देर शाम इंदरगढ़ के सौरिख थाना क्षेत्र के दोस्त जय सिंह नायक के साथ सौरिख के हरिभानपुर गांव में बहन के यहां आए थे। वापस जाते समय नादेमऊ मार्ग पर स्थित विजय सिंह विद्रोही महाविद्यालय के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया है, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें