फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर, 17 घायल

विज्ञापन
पलटी ट्रैक्टर ट्राली को सीधा करती क्रेन। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम सभा माधौनगर स्थित आनंदी देवी मंदिर से अन्नप्राशन संस्कार कराकर ट्रैक्टर से लौट रहे परिवार को ओवरटेक ट्रक ने कट दिया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली समेत निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के किनारे खड्ड में पलट गई। ट्राली में बैठीं महिलाओं समेत 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्राम नौगाई निवासी श्रीराम पाल अपनी पत्नी पूजा देवी व परिवार के लोगों साथ पुत्र प्रशांत (7) का अन्नप्रशासन संस्कार कराने के लिए ग्राम माधौनगर स्थित आनंदी देवी मंदिर गए थे। शाम लगभग 6 बजे सभी ट्रैक्टर ट्राली से गांव लौट रहे थे। ग्राम अदमापुर व रामखेड़ा के पास पीछे से आए ट्रक ने ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर में कट मार दिया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली निर्माणाधीन जीटी रोड के किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने हाइड्रा बुलवाकर ट्राली के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकलवाया। एंबुलेंस व पुलिस की गाड़ियों से घायलों को सौ शैया अस्पताल भिजवाया।
हादसे में ये लोग हुए घायल
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसे में सुमन (40), शीला (35), सरिता (18), मेनका (14) पुत्री शिवशंकर, रामकटोरी (60), दयावती (40), रुचि (3) पुत्री अजीत, नेकसी (60), चंद्रावती (60), नेमादेवी (35), रेखा (25) पत्नी अजय पाल, रामादेवी (50), सावित्री (18), प्रवीन (22), विनेश (18), पूजा और कमलेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें