फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व स्कूटी की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर बाइक व स्कूटी की आमने सामने की भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक व उसका ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

ग्राम हुसैपुर तुर्कन निवासी रामपाल अपने छोटे भाई के ससुर रामदास (65) निवासी नगला भारत थाना बिधूना के साथ स्कूटी से अपने खेतों को देखने के लिए गए थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से यह लोग स्कूटी से घर लौट रहे थे, उसी समय तालग्राम थाना के गांव कैथन पुर्वा निवासी बलराम (24) बाइक से अपनी बहन ज्योति निवासी शतकना थाना किशनी से मिलने जा रहा था। किलोमीटर 154 के पास दोनों की बाइक और स्कूटी में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। तीनों घायलों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने रामदास को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामपाल और बलराम की हालत नाजुक होने पर दोनों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें