कन्नौज। सरेआम हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने किसान को पीट दिया। पीड़ित ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
चौराचांदपुर गांव निवासी राम आसरे राजपूत ने कोतवाल आलोक कुमार दुबे को तहरीर दी। इसमें बताया कि सोमवार दोपहर एक बजे वह गांव से शहर बाइक से आ रहे थे। देविन टोला सरायमीरा निवासी दो हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने अंधा मोड़ के पास उसे घेर लिया। सरेआम उसकी पिटाई कर दी। दोनों ने कहा कि 10 मार्च के बाद उनकी सरकार आ रही है। सरकार आने के बाद गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी। आरोपियों ने गले से सोने की चेन और 2500 रुपये भी लूट लिए। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला मारपीट का होने की बात सामने आ रही है। (संवाद)