तालग्राम (कन्नौज)। दिल्ली से बिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार पीली पट्टी पर खड़ी डीसीएम के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
नई दिल्ली थाना नजफगढ़ रामपुर निवासी सचिन (26) पुत्र इंद्रजीत कार से बिहार जा रहे थे। इनके साथ में जीतेंद्र पासवान (25) और अली (23) भी थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे थाना तालग्राम के बेहटा गांव के पास शुक्रवार शाम चालक को झपकी आ गई और देखते ही देखते कार आगे पीली पट्टी पर खड़ी डीसीएम के पिछले हिस्से से जा टकराई।
हादसे में कार सवार तीनों घायल हो गए। यूपिडा कर्मियों ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से निकाल कर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया है। हादसे की सूचना पुलिस और घायलों के परिजनों को भी दी गई।