तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ की तरफ जा रही कार बारिश के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर उपचार प्राथमिक उपचार कराया।
लखनऊ ऐशबाग कालोनी निवासी चालक दीपक कुमार आगरा की तरफ सेे लखनऊ जा रहेेे थे। साथ में लखनऊ चौक अंबरगंज निवासी गौरव साहू भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के निकवा कट के पास बुधवार को पहुंचते ही बरसात के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों लोगों के चोटें आईं। मौके पर ही उपचार किया गया। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी नामवरसिंह और राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, (एनसीसी) नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी गश्ती दल ने कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।