फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी सर्दी, किसान भी चिंतित

विज्ञापन
बारिश में भीगते बाइक सवार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बुधवार दोपहर हुई बारिश ने सर्दी को तो बढ़ा दिया, लेकिन इससे आलू के किसानों के माथे चिंता की लकीरें आ गईं हैं। जिले के कई इलाकों में एक घंटे से अधिक मध्यम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार को भी बारिश की आशंका जताई है। उन्होंने किसानों ने से अभी सिंचाई न करने की सलाह दी है। साथ बताया है कि फरवरी में बारिश से आलू की खोदाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन

जिले में बुधवार दोपहर करीब एक बजे आसमान में काल बादल छा गए। हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक मध्यम ढंग से दो मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। न्यूनतम तापमान 08.09 सेल्सियस और अधिकतम 22.05 सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम तक बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। इससे सर्दी बढ़ गई। सड़कों पर सन्नाट रहा। दिन में वाहनों की लाइट जलाकर लोग निकले। बेमौसम हुई बारिश से तैयारी खड़ी आलू फसल की खोदाई प्रभावित हो गई। करीब एक सप्ताह बाद नमी कम होने पर खोदाई संभव होगी।
मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि 10 फरवरी शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। इससे सभी किसान फसलों की सिंचाई रोक दें। बारिश से मटर, सरसों, टमाटर, प्याज समेत सब्जी की फसलों में नुकसान की आशंका है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकराल सिंह ने पशुपालकों को सलाह दी है कि बारिश में मवेशियों को भीगने न दें। पशुबाड़े के आसपास हवा बचाव के लिए तिरपाल य फट्टी बांधें। सुबह-शाम मवेशियों को गुड़ खिलाने के साथ ताजा पानी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें