फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर मवेशी से टकराई कार, आठ घायल

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकालते यूपीडा कर्मी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद से लखनऊ जा रही कार अचानक सामने आए मवेशी से टकरा गई। हादसे में कार में बैठे आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना इंद्रपुरम कनावली गांव निवासी चालक कुंदन कार से लखनऊ जा रहे थे। कार में कुंदन के गांव के ही पुष्पेंद्र यादव, गाजियाबाद के थाना मसूरी के रसूलपुर सिकरोड निवासी प्रमोद, दिल्ली के थाना पालम कालोनी के बागडोला निवासी शैलेश यादव, नई दिल्ली के थाना हौजखास सी-1 पंचशील एंक्लेव निवासी सिंटू यादव, उत्तम नगर थाने के विकास नगर निवासी किशन कठेरिया, बागपत के थाना बिसरख के पिछड़ा गांव निवासी बबलू यादव एवं बागपत के थाना छपरौली के रोजा गांव निवासी गुलशाना भी थीं। सुबह करीब तीन बजे सलेमपुर गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अचानक मवेशी सामने आ गया। चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और मवेशी से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडाकर्मियों ने सभी घायलों को सौरिख निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराने के साथ ही क्षतिग्रस्त कार को हाइवे से हटवाकर टोल प्लाजा पर खड़ी करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें