फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते आगे चल रहे वाहन में घुसी कार, छह लोग घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख। घने कोहरे के कारण नोएडा से लखनऊ जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल कार सवार छह लोगों को आयुर्विज्ञान संस्थान, सैफई भिजवाया गया है। यहां दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

नोएडा के थाना सूरजपुर के सेक्टर एक्सटेंशन चार निवासी अभिजीत शाह गुरुवार को पत्नी देवाश्री, पुत्री आशिका, मां मीरा, ससुर देवव्रत, सास शिक्षा के साथ लखनऊ जा रहे थे। कार को अभिजीत शाह चला रहे थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम नगला झावर के पास घने कोहरे के कारण कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। हादसे से कार में चीख-पुकार मच गई। यूपीडा कर्मियों ने कार में फंसे घायलों को निकलवा कर हाईवे की एंबुलेंस से आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भिजवाया। घायल देवव्रत व शिखा की हालत नाजुक थी। यूपीडा कर्मियों ने हादसे की सूचना परिजनों को देने के बाद क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर टोल प्लाजा पर खड़ी करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें