फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से पलटी कार, सिपाही समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद से लखनऊ जा रही कार टायर फटने से पलट गई। हादसे में सिपाही समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के सरोजनी नगर थाने के हातिमपुर्वा गांव निवासी चालक आशीष वर्मा, भाई अमरपाल सिंह के साथ बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से फिरोजाबाद से लखनऊ जा रहे थे। बदायूं के थाना उझानी में तैनात हेड कांस्टेबल नेपाल सिंह (निवासी एटा चौराहा शिकोहाबाद) को लिफ्ट मांगने पर कार में बैठा लिया। सिपाही लखनऊ के विधि विज्ञान प्रयोगशाला से परीक्षण रिपोर्ट लेने जा रहा था। कार यहां सलेमपुर गांव के सामने पहुंची तभी टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा अधिकारियों ने घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहन को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों व थाना उझानी के प्रभारी निरीक्षक को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें