फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत 11 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो सके। इसके लिए न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन

अपर जिला जज व नोडल विशंभर प्रसाद ने शनिवार को हुई बैठक में कहा कि लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार कर वादकारियों को लोक अदालत की जानकारी दें।
अपर जिला जज ने कहा कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारित किया जाए। लोक अदालत में आने वाले फरियादियों की सुविधाओं का ध्यान दिया जाए। बैठक में अशोक कुमार एसडीएम, एएसपी अरविंद कुमार समेत कई अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें