फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दंपती पर धारदार हथियार से किया हमला, हालात गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। जमीनी के विवाद पर कर निर्माण का विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दंपती को घायल कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां हालात नाजुक होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह का गांव के ही एक परिवार से जमीनी का विवाद चल रहा है। इस पर न्यायालय की ओर से यथावत स्थिति बनाए रखने का आदेश है। इसके बाद बी विपक्षी बुधवार को विवादित जमीन पर निर्माण करने लगे। निर्माण होता देख पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने काम को रुकवाया दिया।
पुलिस के जाते ही विपक्षियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे नरेंद्र और पत्नी निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गईं।लोगों को एकत्र होता देख भाग गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें