फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बैंकों से संपर्क कर अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत कराएं

Sun, 19 Apr 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, लखपति दीदी योजना एवं पीएम सूर्य घर संबंधी समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के पेंच कसे। कहा कि योजनाओं को पूरी गंभीरता से पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनमानस को सही लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत वर्ष 2026-27 में 1700 लक्ष्य आंवटित हुआ है, जिसमें 171 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। बैकों द्वारा सात आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। जबकि वर्ष 2025-26 में 1700 के सापेक्ष 1401 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। उन्होनें कहा कि उद्योग विभाग की इस योजना में महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए बैंकों से संपर्क कर अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत कराएं। लखपति दीदी योजना को लेकर चिन्हित महिलाओं को गुणवत्तापरक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। कहा कि तहसीलों, चिकित्सालयों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कैंटीन की स्थापना कराई जाए। पीएम सूर्यघर योजना के तहत 3497 लक्ष्य के तहत अधिक से अधिक सोलर रूफ टाप संयत्रों को लगाया जाए। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्रदेव द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम राजकुमार लोधी, उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें