सिकंदरपुर। क्षेत्र के ग्राम सदारी नगला निवासी अनीता जाटव ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मोनिका की शादी थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम जयरामपुर निवासी युवक के साथ 13 नवंबर 2025 को सराय प्रयाग में आयोजित एक सम्मेलन में की थी। अनीता ने बताया कि शादी से पहले गोद भराई की रस्म में उन्होंने दामाद को एक सोने की अंगूठी व एक लाख रुपये नकद दिए थे। सम्मेलन में शादी संपन्न होने के बाद ससुराल पक्ष ने बाद में घर से बरात लाकर विधिवत विदाई कराने की बात कही थी, लेकिन अब ससुरालीजन शादी से इन्कार कर उनकी बेटी पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद