फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने रावण को किया सम्मानित

Thu, 22 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय दशमी पर रामलीला मैदान जा रहे रावण के रथ को रोककर कांग्रेसियों ने रावण को सम्मानित किया। इस अनूठे आयोजन को देखकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन


गुुरुवार की शाम पांच बजे नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद दुबे, सेवादल के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन दुबे मुन्ना की अगुवाई में कांग्रेसी पालिका तिराहा पर एकत्र हुए। विजय दशमी पर रामलीला कमेटी की ओर से तालग्राम तिराहा से तीन रथों पर सवार राम, लक्ष्मण, रावण, सीता, हनुमान और शंकर सज धज कर विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान जा रहे थे।

पालिका तिराहे पर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने रावण के रथ को रुकवाया और रावण का किरदार निभाने वाले रामसच्चे दीक्षित का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव योगेंद्र त्रिपाठी पारुल, पप्पू दुबे, प्रदीप मिश्रा, उपदेश तिवारी, ओमकुमार, प्रेममुरारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें