फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दिनों बाद दर्ज हुई गैंगरेप की रिपोर्ट

Fri, 15 Feb 2013 01:19 PM IST
कन्नौज/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में दवा लेने आयी दलित युवती से दो लोगों के बलात्कार के मामले में घटना के 40 दिन बाद न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कानपुर नगर जनपद की बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवती 17 जनवरी 2013 को जिला चिकित्सालय कन्नौज दवा लेने आयी थी। बाद में वह घरेलू सामान की खरीददारी करने कन्नौज शहर गयी।

शाम करीब 6.30 बजे रोडवेज बस स्टॉप सरायमीरा पर बस की प्रतीक्षा कर रही थी। तभी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी जसविंदर बाइक लेकर उसके पास आया। पहले की पहचान होने के कारण उसने बाइक से घर छोड़ने की बात कही। इस पर युवती तैयार हो गयी। बाइक पर बैठकर जीटी रोड पर चल दी।
विज्ञापन


जैसे ही जिला चिकित्सालय और बहादुरपुर उज्जैना गांव के बीच पुलिया पर पहुंचे। तभी एक अज्ञात युवक से जसविंदर बाइक रोककर बात करने लगा। इसी बीच दोनों तमंचा लगाकर उसे पुलिया के नीचे खींच ले गए। जहां दोनों ने युवती से बलात्कार किया। बाद में धमकी दी कि यदि घर या पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद एक रोडवेज बस रुकवाकर उसे बैठा दिया। घर पहुंचने पर युवती ने अपने माता-पिता को घटना से अवगत कराया। पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ पुलिस कोतवाली पहुंची। जहां उसने शिकायतीपत्र दिया। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इसके बाद वह न्यायालय की शरण में गयी। न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। गुरूवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर करनसिंह को सौंपी गयी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें