फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बनाए आकर्षक दीपक

Mon, 09 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षितान स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में दीपावली पर दीपक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर आकर्षक दीपक बनाकर सभी का मन मोह लिया। प्रबंधक आदर्श दुबे ने कहा कि बच्चों को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।
विज्ञापन


रती मैडम के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सोम दीक्षित, तान्या दुबे, रोज पांडेय, मोनी यादव, सलोनी मिश्रा, खुशी गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, नंदनी, अनुराधा, अंबर दीक्षित, आंचल गुप्ता, प्रतीक्षा दुबे, प्रतीक्षा त्रिपाठी, आयुष, नवनीत, विशाल दीक्षित आदि ने दीपक बनाए।

प्रधानाचार्या गीता दुबे ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए दीयों को जलाकर लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया। इस मौके पर संजय गुप्ता, उपदेश, धर्मवीर, रूबी, पायल, कुसुम श्रीवास्तव, अरुणेश, आशीष, अंजुमन, सुभाष, अजीत, अरुण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें